महादेवशाल धाम में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- चक्रधरपुर। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालु चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ महादेवघाट और राउरकेला के वेदव्यास सहित मनोहरपुर से जल उठाकर पैदल मंदिर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने वाले कांवरियों की टोली रविवार अपराह्न से ही पहुँचना शुरू हो गया था। रविवार की रात मंदिर में भजन के साथ-साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया था। वहीं देर रात से ही मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार शुरू हो गई थी, करीब एक किलो मीटर लंबी कतार लगी हुई थी। पुजारी सुधीर झा द्वारा सोमवार तड़के सुबह महादेवशाल मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.