महादेवगंज फीडर से 36 घंटे में केवल दो घंटे बिजली मिली
साहिबगंज, मई 27 -- मंडरो। सदर प्रखंड महादेवगंज स्थित पीएसएस से मिलने वाली बिजली आपूर्ति की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। लगातार खराब बिजली व्यवस्था से नयाटोला,हाजीपुर,डिहारी,कौदरजन्ना सहित दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 36 घंटों में मात्र दो घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी,उसके बाद से बिजली पूरी तरह गायब है।भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।घरों में पेयजल संकट गहराने लगा है,वहीं मोबाइल चार्जिंग,पंखा एवं अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं।बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द खराबी दूर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.