बांका, अप्रैल 20 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड के धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत महादा गांव में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ का आगाज रविवार से हो गया है। रविवार की सुबह गाजे-बाजे व आकर्षक झांकियों के बीच 501 कलश के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा महादा गांव के दुर्गा मंदिर के सम्मुख यज्ञ स्थल से शुरू होकर मड़नी नहर के रास्ते कुरुमचक गांव के निकट छोटी बसंतराय तालाब पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भर कर आसामनीचक गांव होकर यज्ञस्थल तक पहुंची। कलश शोभायात्रा के दौरान मुख्य यजमान उदय महंत उनकी धर्मपत्नी कर्मा देवी के साथ आकर्षक रंग-बिरंगी परिधानों में सजी-धजी महिलाएं एवं नवयुवतियां अपने माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में चल रही थी। यह भी पढ़ें- कामतपुर में महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ इस दौरान यज्ञाचार्य शशि पंड...