बांका, मार्च 18 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। सूबे की सरकार एक तरफ जहां सात निश्चय योजना के तहत गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए गली नाली योजना चला रही है, वहीं रजौन प्रखंड के धौनी-बामदेव पंचायत के महादा गांव के वार्ड नंबर 7 में जलजमाव की समस्या इस योजना को दागदार बना रही है। इस वार्ड के कई घरों के आगे गंदा पानी इस कदर जमा हुआ है कि घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। इस वार्ड में जलजमाव से नारकीय स्थिति बनी हुई है। अब तो गंदा पानी के बदबू संक्रमण सहित कई बीमारियों का कारण भी बनने लगा है। इधर इस वार्ड के ग्रामीण बजरंगी साह सहित अन्य ग्रामीणों ने हस्ताक्षर उक्त आवेदन बीडीओ रजौन को देकर इस गंभीर समस्या पर तुरंत पहल करने अन्यथा धरना पर बैठ जाने की चेतावनी भी दी है। बजरंगी साह के अलावे पवन साह, विनय साह, नौरंगी साह,सिद्धू देवी, कुमुद साह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.