रांची, मार्च 7 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। श्री महादानी दुर्गा मंदिर समिति बेड़ो के तत्वावधान में बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मंदिर परिसर में बने महादानी दुर्गा मंदिर की स्थापना की पहली वर्षगांठ का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। वहीं समिति के सौमित्र शर्मा व साधन कुमार राय ने बताया कि प्रातः7 बजे से मां दुर्गा की पूरे विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा। वहीं 12 घंटे का अखंड हरीकीर्तन का शुभारंभ के बाद प्रसाद वितरण के साथ-साथ संध्या सात बजे से भंडारे का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील किया है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...