सासाराम, मार्च 2 -- सासाराम, एक संवाददाता। सासाराम के विभिन्न महादलित बस्तियों के बच्चों के बीच रंग पिचकारी एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। जिले की स्वच्छता आइकॉन डॉ. मधु उपाध्याय ने ऐसी बस्तियों में जाकर बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों को स्वच्छता के संदेश भी दिए। शहर के बेदा, रेलवे स्टेडियम तथा माइको स्थित महादलित समुदाय के परिवारों के बीच जाकर उनके बच्चों को रंग ,पिचकारी, टोपी एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...