गोपालगंज, मार्च 20 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को महादलित विकास मिशन के तहत विकास मित्रों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पंजी-3 के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देना एवं नई प्रक्रिया से विकास मित्रों को अवगत कराना था। इसमें क्षेत्र के सभी विकास मित्र शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में विकास मित्र पंजी-2 के अंतर्गत महादलित समुदाय के लोगों का पंजीयन करते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत उन्हें पंजी-3 (वर्जन) में कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि अब पंजीकरण की प्रक्रिया ओटीपी आधारित होगी, जिसमें आधार कार्ड के माध्यम से संबंधित व्यक्ति का सत्यापन कर उसका नाम दर्ज किया जाएगा। साथ ही, पहले किए गए पंजीकरण को भी ...