नवादा, फरवरी 26 -- नवादा/रजौली, हिप्र/निसं नवादा में एक युवक ने प्यार करने का झांसा देकर महादलित परिवार की 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ अपने दोस्तों संग मिलकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर लड़की पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर अवस्था में रजौली में सड़क किनारे फेंक दिया। घटना मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव के समीप की बतायी जाती है। पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों के पास पहुंची। जहां से उसे रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर बुधवार को रजौली पुलिस अस्पताल पहुंची। मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्राथमिकी में अकबरपुर के देवरा गांव के छोटू यादव को नामजद किया गया है। जबकि तीन-चार अज्ञात भी आरोपित किये गये हैं। चिकित्सकों के मुताबिक उसके शरीर पर कई जगहों पर गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.