मधुबनी, मई 5 -- बाबूबरही। प्रखंड के खड़कबनी गांव स्थित महादलित मोहल्ले में मंगलवार को चंद्रकला फाउंडेशन के तत्वाधान में असहाय बच्चों के बीच कॉपी, कलम व अन्य स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। समाजसेवी सोनी कुमारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया और उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की। मौके पर कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन महिमा कुमारी सहित कई शिक्षाविद् व गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महादलित मोहल्ले में बच्चों में शैक्षणिक सामग्री वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...