मोतिहारी, दिसम्बर 17 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन रेलवे स्टेशन के निकट वर्षों से नारकीय स्थिति में जीवन बसर कर रहे 11 भूमिहीन महादलित परिवारों को आवंटित बासगीत की भूमि पर अंचल प्रशासन द्वारा बुधवार को दखल कब्जा दिला दिया गया। अंचलाधिकारी आनन्द ने बताया कि अभियान बसेरा-2 के तहत इन परिवारों को मौजा-घोड़ासहन उर्फ कोटवा ग्राम बसवरिया के खाता-11,खेसरा 984 के अंतर्गत बन्दोबस्ती के लिए भूमि चह्निति की गयी है। इन परिवारों में अनीता देवी, चन्द्रकला, ज्योतिका देवी, पूनम, विनोद,वैजू धनकर,धर्मेन्द्र धनकर, प्रमोद,नाथू धनकर, शत्रुध्न धनकर व अजय धनकर शामिल हैं। हालांकि दखल कब्जा व नर्मिाण प्रक्रिया का कुछ ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया गया लेकिन मुखिया संजीव कुमार व मुखिया प्रतिनिधि उदय जयसवाल के हस्तक्षेप से मामले को सुलझा लिया गया। सीओ ने कहा कि प्रशासन केवल अत...