पलामू, जनवरी 2 -- विश्रामपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मदेव सिंह यादव, शिक्षक नेता प्रद्युम्न कुमार सिंह ने पांडू के पुराने थाना परिसर में रह रहे सभी महादलित परिवार को कंबल उपलब्ध कराया। काजल मुसहर, चांदनी मुसहर, खुशबू मुसहर, धर्मशीला मुसहर, जितेंद्र मुसहर, पंकज मुसहर, सुशील मुसहर, अशोक मुसहर, छोटू मुसहर एवं चांदनी मुसहर का नाम शामिल है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वंचित व जरुरतमंदों को सरकार की ओर से इस कंपकपाती ठंढ में सहयोग करना सबसे पुनीत व नेक कार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.