जहानाबाद, मार्च 2 -- काको ,निज संवाददाता। प्रखंड के उत्तरसेरथु पंचायत अंतर्गत लटनपट्टी गांव में सोमवार को बिहार सरकार की सुअर विकास योजना के तहत महादलित परिवारों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर सुअर का वितरण किया गया। इस योजना के तहत कुल दस चयनित परिवारों को एक मेल एवं दो फीमेल सुअर प्रदान किए गए, जिससे वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकें। अधिकारियों ने लाभार्थियों को नियमित देखभाल एवं सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी, ताकि वे इस योजना का पूरा लाभ उठा सके। भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुअर पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है, जिससे परिवारों की आर्थिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.