अररिया, जुलाई 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता। डीआरडीए निदेशक की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक अररिया, जीविका के सभी बीपीएम, प्रखंड समन्वयक तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के महादलित टोलों में शौचालयविहीन परिवारों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शौचालयविहीन परिवारों, लंबित कार्यों तथा लक्ष्य की प्राप्ति की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीआरडीए निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महादलित टोलों के सभी शौचालयविहीन परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ते हुए शीघ्र शौचालय निर्माण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लाभार्थियों का सत्यापन, नियमित मॉनिटरिंग तथा ...