सीतामढ़ी, जून 7 -- बथनाहा। प्रखंड के सभी पंचायतों में स्थित महादलित टोलों को खुले में शौच से मुक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बथनाहा हाईस्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजाराम पासवान ने की। बैठक में स्वच्छता प्रवेक्षकों, कम्युनिटी मोटिवेटरों (सीएम), विकास मित्रों, शिक्षा सेवकों, पंचायत सचिवों सहित अन्य संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बीडीओ ने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने पंचायतों के महादलित टोलों में जाकर जागरूकता बैठक आयोजित करें तथा शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि खुले में शौच के लिए जाने वाले लोगों को समझाकर इस प्रवृत्ति को रोकें।साथ यह भी पढ़ें- महादलित टोलों में शत-प्रतिशत बनेगा शौचा...