सासाराम, अगस्त 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की महादलित बस्तियां भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आईं। मुख्य समारोह के समापन के बाद जिला प्रशासन के पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोलों में पहुंचे, जहां प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहराते ही लोगों ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। बच्चों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। ग्रामीणों में भी झंडोत्तोलन कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कहा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी राष्ट्रीय पर्व के उत्सव से जोड़ना है। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।

हिंद...