बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- महादलित टोलों में चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान डीडीसी ने बीडीओ को शौचालय निर्माण, सत्यापन और ओडीएफ प्लस पर तेजी लाने का दिया आदेश अधिकारियों के साथ बैठक में की योजनाओं की समीक्षा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट में डीडीसी सारा अशरफ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा की।

स्वच्छता अभियान की दिशा में कदम उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को महादलित टोलों में सघन जागरूकता अभियान चलाकर पात्र लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने का आदेश दिया। साथ ही पूर्ण निर्मित शौचालयों का भौतिक सत्यापन कर समय पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने को कहा। डीडीसी ने महादलित टोले के पात्र लाभुकों की सूची तैयार कर ऋण उपलब्ध कराने के लिए जीविका से समन्वय स्थापित करने...