मधुबनी, दिसम्बर 14 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि।बेनीपट्टी के संसार पोखरा के निकट महादलित टोला में जाने के लिए भूमि अधिग्रहण कर रास्ता दिया जाएगा। रास्ता मिलने से राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोम टोल के छात्र-छात्राओं को भी स्कूल तक जाने के लिए रास्ता मिल जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से शीघ्र ही पहल शुरू की जाएगी। शुक्रवार को सीओ अभिषेक आनंद एवं ईओ गौतम आनंद स्थल निरीक्षण कर लोगों से बातें की। ईओ ने बताया कि करीब 500 महादलित परिवारों के लिए रास्ता की समस्या 2005 से बनी है। मामला न्यायालय तक जाने के बाद 2017 में कुछ विवाद सुलझा पर रामप्रीत पासवान के घर से आगे का रास्ता खाली नहीं हो पाया। इस टोले में करीब एक दर्जन राम जाति के तथा बांकी पासवान जाति के तथा एक सूरी परिवार के लोग रहते हैं। टोला में एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय,डोम टोल स्थित है, जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.