पूर्णिया, जून 13 -- जलालगढ़,एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत के वार्ड नंबर 2 महादलित टोला में सामुदायिक भवन के निकट सोलर लाइट नहीं लगाए जाने से पूरा गांव के साथ-साथ रात में विश्राम करने वाले लोगों को सामुदायिक भवन परिसर में अंधेरे में रहना पड़ता है। लोगों को सांप बिच्छू एवं कीड़ा का भय बना रहता है। महादलित टोला की आबादी करीब 200 है। सामुदायिक भवन में बराबर ग्रामीण का कार्यक्रम होते रहता है। किंतु यहां सोलर लाइट नहीं लगायी गयी है। साथ-साथ सामुदायिक भवन के निकट शौचालय भी नहीं है। ग्रामीण दिलखुश कुमार नकुल ऋषि, फूलों देवी, सुरेश ऋषि, जीवाला ऋषि आदि ने पंचायत स्तर से एक सोलर लाइट लगाने तथा एक पुरुष एवं महिला शौचालय निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- 21-कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी म...