नवादा, फरवरी 25 -- अकबरपुर, यमुना प्रसाद यादव अकबरपुर प्रखंड के साहिबगंज महादलित टोला वार्ड पांच में पेयजल की घोर किल्लत बनी हुई है। जिसके चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महादलित टोले के लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वार्ड पांच में सरकारी पहाड़ी चापाकल खराब पड़े हुए हैं। वहीं नल-जल योजना का भी बुरा हाल है। जिसके चलते टोले में पेयजल की घोर किल्लत बनी हुई है। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मोहल्ले में वर्षों पूर्व नल जल के लिए बोरिंग किया गया था। लेकिन टंकी की व्यवस्था नहीं की गई। हालांकि जरूरतमंद लोगों के घरों तक जलापूर्ति के लिए पाइप भी बिछा दिए गए, लेकिन टंकी की व्यवस्था नहीं किए जाने से जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नल-जल योजना का मोटर भी जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.