हाजीपुर, अप्रैल 7 -- वैशाली। सं.सू. वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर वार्ड 2 महादलित टोला में सोमवार की दोपहर आग लगने से 20 घर जलकर खाक हो गए। आग सबसे पहले रामजी राम में घर में लगी। देखते ही देखते गोनौर राम, रामेश्वर राम, मनोज राम, मुकेश राम, बलिंदर राम सहित 20 घर जलकर राख हो गए। मुखिया प्रतिनिधि रत्नेश कुमार ने सूचना दी। इसके बाद वैशाली, बेलसर, हाजीपुर से तीन दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर पाया काबू। इस आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार के घरों में रखे आनाज, बर्तन, कपड़े आदि जलकर राख हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि आसपास के लोग हिम्मत जुटाकर भी आग बुझाने के लिए करीब नहीं पहुंच पा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार जिनके घरों में आग लगी है, वे सभी मजदूर किस्म के लोग हैं। सभी लोग सुबह में गेंहू कटनी के लिए खेतों में चले जाते हैं। दोपहर में घ...