भागलपुर, फरवरी 18 -- घोघा थाना क्षेत्र के ओलपुरा गांव में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव कल्याण संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महादंगल के दूसरे दिन अखाड़े में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दूसरे दिन लगभग 25 से अधिक जोड़ी पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दूर-दराज राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दंगल में शिरकत कर प्रतियोगिता को आकर्षक बना दिया। प्रमुख रूप से कटप्पा (केरल), पीयूष (समस्तीपुर, बिहार), नकाबपोश (कोल्हापुर, महाराष्ट्र), रिजवान गनी (जम्मू-कश्मीर), अजीत (हनुमानगढ़ी), जागीरा (राजस्थान), ठाकुर जल्लाद सिंह, मिथिलेश यादव एवं मिथुन यादव जैसे चर्चित पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच आजमाए। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। ओलपुरा गांव में महादेव कल्याण संघ आयोजन समिति के...