हजारीबाग, अप्रैल 20 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में सोमवार को शिक्षा जगत के महान प्रेरणास्रोत महात्मा हंसराज जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा महात्मा हंसराज के जीवन, उनके त्याग, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई। बच्चों के सजीव अभिनय ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के संस्कृत शिक्ष नित्यानंद पांडे द्वारा विधिपूर्वक हवन कराया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- श्रद्धा संग मनी...