गोड्डा, अप्रैल 20 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज की जयंती हषोल्लास से मनाई गई। महात्मा हंसराज आर्य समाज के महान शिक्षाविद एवं समाजसेवी थे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ हवन यज्ञ से हुई। इसका उद्‌देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास है। हवन के उपरान्त विद्यालय प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा हंसराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं समाज में भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- डीएवी कास्टर टाउन में महात्मा हंसर...