नई दिल्ली, जुलाई 31 -- महाभारत में सबसे बुद्धिमान लोगों में विदुर का नाम शामिल है। विदुर ने अपनी नीतियों के द्वारा जीवन में सुख-शांति और सफलता पाने के लिए ऐसे 5 लोगों के बारे में बताया है, जिनसे सदैव दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन लोगों के साथ रहने से जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और बड़ी विपत्ति आ सकती है। विदुर नीति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी महाभारत काल में थी। सही संगति जीवन को आगे बढ़ाती है, जबकि गलत संगति पतन की ओर ले जाती है।पीठ पीछे बुराई करने वाले लोग विदुर नीति में बताया गया है कि जो लोग आपके सामने आपकी तारीफ करते हैं, लेकिन आपकी पीठ के पीछे बुराई करते हैं, तो इस तरह के लोगों के साथ जीवन में कभी नहीं रहना चाहिए। जो लोग आपकी बुराई करते हैं, उनके साथ रहने से आपको जीवन में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता...