महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर की छात्र परिषद ने ली शपथ
देहरादून, मई 1 -- मसूरी। संवाददाता महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद के सत्र 2026-27 के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र पर्व पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, विद्याालय के प्रबंधक मदन मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य डा. मनोज रयाल ने भगवान बुद्ध एवं मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन से किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रमेश चंद्र डिमरी ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। छात्र संसद प्रमुख आचार्य दीपक बलोनी ने छात्र संसद, कन्या भारती, शिशु भारती के पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- सेंट द्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.