कौशाम्बी, मार्च 15 -- अजुहा कस्बा स्थित महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन रविवार को पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा का आयोजन हुआ। इसके बाद पौधारोपण करते हुए छात्र-छात्राओं समेत इलाकाई लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। महात्मा बुद्ध महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण विषय से की गई। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मदन मोहन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयं प्रयास करे तो बढ़ती गंदगी, कचरा और प्रदूषण को कम किया जा सकता है। वर्तमान समय में विकास और प्रगति के नाम पर मानव ने प्रकृति के संतुलन को काफी हद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.