आरा, अप्रैल 26 -- एक मई को किया गया है आयोजन ​बिहिया। निज संवाददाता ज्ञान और श्रम का अद्भुत संगम इस बार एक मई को बिहिया में देखने को मिलेगा। नगर की आदर्श विहार कॉलोनी में रविवार को हुई बुद्धिजीवी मंच की बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि इस बार वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध जयंती) और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता रिटायर प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने की और संचालन मंच के प्रवक्ता राजीव रंजन रजक ने किया। एक मई को जज बाजार स्थित राधा कृष्ण गेस्ट हाउस में यह आयोजन किया जायेगा। बैठक में जुटे बुद्धिजीवियों ने तय किया कि समाज को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले बुद्ध और समाज का ढांचा तैयार करने वाले मजदूरों, दोनों को एक साथ नमन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चित्रांकन प्रतियोगिता में 500 विद्यार्थियों ने लिया हि...