सहारनपुर, जनवरी 3 -- ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती तीन जनवरी को महिला शिक्षिका दिवस के रूप में घोषित किए जाने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी, संरक्षक परमेश्वर लाल सैनी, डॉ कर्ण सिंह सैनी, डॉ पहल सिंह सैनी, चरण सिंह सैनी, नैन सिंह सैनी, अशोक सैनी, बबीता सैनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...