कटिहार, अप्रैल 13 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित बड़ी भैसदीरा चौक के समीप सावित्री ग्लोबल पब्लिक स्कूल में शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष बासुदेव प्रसाद, प्रवीण कुमार मेहता उर्फ बबलू मेहता, समाजसेवी अजय पाठक उर्फ पंडित पाठक, जदयू नेता मिथिलेश यादव, मनीष मिश्रा, नरेश चौधरी एवं आशुतोष तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजद के प्रांतीय नेता सह राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिहार सरकार के पूर्व सदस्य विमल मालाकार तथा एमएलसी प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती ने महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक का...