हरिद्वार, अप्रैल 11 -- भाजपा के जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल के संयोजन में हुआ। इसमें गढ़वाल संयोजक डॉ. प्रदीप चौधरी ने कहा कि महात्मा फुले ने पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, दलितों के उत्थान और सामाजिक समानता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जाति व्यवस्था, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। इसके लिए उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.