गिरडीह, अप्रैल 12 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार देर शाम नवडीहा ओपी क्षेत्र के मलीडीह में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती एवं ज्योतिबा फुले जन संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने फुले के जीवन चरित पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनका जीवन संघर्ष के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में दामोदर रविदास, कामेश्वर साव, ललन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, मोती पासवान, दिलीप शर्मा, मधु कुमारी, पूना महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...