पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया। महात्मा गांधी सेवा सदन में राष्ट्रीय पर्व को गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री एवं पूर्णिया नगर निगम की उप महापौर पल्लवी गुप्ता रहीं, जिन्होंने विधिवत झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। मौके पर महात्मा गांधी सेवा सदन के वरीय संरक्षक महेश प्रसाद साह की गौरवशाली उपस्थिति रही। झंडोत्तोलन के उपरांत अपने संबोधन में उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की आत्मा और संविधान की सर्वोच्चता का प्रतीक है। यह दिन हमें यह स्मरण कराता है कि देश की आज़ादी और संविधान की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने अपार त्याग और बलिदान दिए हैं। कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी सेवा सदन के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक कर रहे थे । इनके अलावा वैश्य महासभा के प...