हाजीपुर, मई 23 -- महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन पाया नंबर 19 के पास शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे हाइवा और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसके कारण पूर्वी लेने पर जाम लग गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में हाइवा और ट्रक चालक बाल बाल बच गए। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस व गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को खींचकर थाने पर लाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन जाम रहा। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन पर हाइवा और ट्रक में टक्कर,भीषण जामरामाशीष चौक तक लगा भीषण जाम महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार की अहले सुबह में हुए हाइवा और ट्रक की टक्कर में टक्कर हुई। जिसके कारण कारण रामाशीष चौक तक ...