चक्रधरपुर, मार्च 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 45 सेवानिवृत रेलकर्मियों को स्थानीय महात्मागंाधी सभागार में 30 मार्च (सोनवार) को समारोह पूर्वक विदाई दी जाएगी। चक्र धरपुर की डीआरएम तरुण हुरिया के मुख्यआतिथ्य में आयोजित होने वाले विदाई समारोह में सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा, डीएफएम पी सिंह, रेलवे अस्पताल के चिकित्सक एवं कल्याण विभाग , लेखा विभाग ,सेटेलमेंट आदि विभागों के अधिकारी शामिल होकर सेवानिवृत कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई देंगे। इस अवसर पर कार्मिक अधिकारी की ओर से कर्मियों को उनके सेवनिवृति काल में रेलवे के द्वारा दी जाने वाली राशि को किस प्रकार संचय कर अपने शेष जीवन काल को कुशलतापूर्वक व्यतीत करेंगे इसके बारे में जानकारी देंगे वहीं अपने जीवन भर की मेहनत की कमाई को बिचौलियों के हाथों में ...