मोतिहारी, जून 24 -- मोतिहारी। कला व संस्कृति विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में शीघ्र ही आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसमें कला के क्षेत्र में बड़े सपने संजोए स्थानीय प्रतिभाओं को संगीत व नृत्य का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी ने बुधवार को बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में जिले में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ कर दिया जायेगा। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने राज्य के प्रत्येक जिले में कला-प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के संचालन का निर्णय लिया है। इस केंद्र में विशेषकर युवा वर्ग तथा सभी उम्र के कलाकारों को विशेषज्ञ गुरुओं के माध्यम से कला में पारंगत किया जाएगा...