भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में शामिल महात्मा गांधी पथ पर एक बड़ा हादसा दस्तक दे रहा है। रॉयल दरबार रेस्टोरेंट के ठीक सामने और नगर निगम के शौचालय से सटे हथिया नाला का एक हिस्सा लगातार सड़क की मिट्टी को काट रहा है। पिछले दो वर्षों में उपेक्षा के कारण इस नाले की चौड़ाई 8 फीट से बढ़कर करीब 12 फीट हो गई है। स्थिति यह है कि नाले के तेज बहाव और समय समय पर होने वाली बारिश ने सड़क के किनारे के हिस्से को खोखला करना शुरू कर दिया है।​विगत दो वर्षों से नाले का यह हिस्सा लगातार चौड़ा हो रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस खतरनाक स्थल पर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई है और न ही नाले का पक्कीकरण हुआ है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां चौबीसों घंटे वाहनों का दबाव...