पटना, मई 4 -- 'महात्मा गांधी के विचार भारत की सनातन परंपरा से जुड़े हैं और उपनिषदों एवं वेदों से प्रेरित हैं। वैश्विक मानववाद व्यक्ति सुधार का अनिवार्य तत्व है। ये बातें सोमवार को लेखक डॉ. ज्योतिष जोशी ने बापू टावर में 'महात्मा गांधी का वैश्विक मानववाद' विषय पर आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता संबोधन में कहीं। कार्यक्रम का आयोजन बापू संवाद श्रृंखला के क्रम में संवाद 6 अंतर्गत हुआ। शुभारंभ बापू टावर के निदेशक विनय कुमार के स्वागत वक्तव्य से हुआ। उन्होंने गांधी दर्शन में विद्यमान मानववाद को व्यावहारिक उदाहरणों से समझाते हुए अतिथियों एवं श्रोताओं का अभिनंदन किया। अध्यक्षीय उद्बबोधन में कवि और मनोचिकित्सक डॉ. विनय कुमार ने कहा कि गांधी का संर्पूण जीवन और उनके विचार मानवता की धरोहर है। संचालन बापू टावर के अवर सचिव अरुण कुमार पाठक ने किया।...