मोतिहारी, अप्रैल 5 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि आज के दौर में महात्मा गांधी की सच्चाई व सादगी बेहद प्रासंगिक है। चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। यहां से उन्होंने चंपारण सत्याग्रह की शुरूआत की इसने देश के आंदोलन को नयी दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रयास के कारण ही आज छात्र अपने जीवन को नयी दिशा देने जा रहे हैं। कहा कि केंद्रीय विवि बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विवि नई शिक्षा नीति 2020 का प्रभावी ढंग से पालन कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ राष्ट्रहित और मानवता के कल्याण पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आज के छात्र जिज्ञासु मन के साथ आलोचनात्मक सोच विकसित कर रहे हैं और रचनात्मक प्रश्...