औरंगाबाद, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर हसपुरा बाजार में शुक्रवार को एनएलआर इंडिया फाउंडेशन द्वारा स्कूल के छात्राओं और प्रखंड के दिव्यांगों ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना, सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना तथा कुष्ठ से प्रभावित सभी लोगों को सामाजिक समानता और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करना था। सीएचसी के कुष्ठ सहायक अनिल कुमार गुप्ता, वीवीएएम अध्यक्ष सुखराम, लोकल फोरम अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, सवेरा दिव्यांग फाउंडेशन प्रखंड अध्यक्ष सागर कुमार समेत विद्यालय शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...