चाईबासा, दिसम्बर 18 -- चाईबासा, संवाददाता। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने के लिए एक विधेयक पेश करने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बुधवार को प.सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा के नीचे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि मनरेगा जन आंदोलनों से जन्मा कानून है, जो हर हाथ काम व पूरा दाम के वादे को दर्शाता है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि अब इस अधिनियम से महात्मा गांधी का नाम हटाना यह षड्यंत्र से कम नहीं है। महात्मा गांधी श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और सबसे गरीबों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी के प्रतिक रहे हैं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि नाम परिवर्...