बगहा, जनवरी 31 -- गौनाहा। ऐतिहासिक भीतिहरवा गांधी आश्रम में शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं शहादत दिवस मनाई गई। शहादत दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य नरकटियागंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार गोविंदा ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं एक विचारधारा थे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी ने सत्य व अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई। उनके जन्म दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाई जाती है। उनके शहादत दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि उनके बताएं रास्ते पर चलकर ही उनके सपने को हम सकार करें मौके पर भितिहरवा गांधी आश्रम के संग्रहालयध्यक्ष डॉ शंकर सुमन ने गांधी पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि गांधी किसी जाति धर्म के पक्षधर नहीं थे। उनके लिए सभी जाति धर्म क...