सीवान, अक्टूबर 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासनक की अगुवाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गुरुवार को समरोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर मुख्य समारोह शहर के गांधी मैदान में हुआ। सांसद विजयलक्ष्मी देवी, डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश व एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजनों ने गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन निवेदित की। साथ ही महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया। डीएम ने महत्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने व उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील जिलावासियों से की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर सदैव चलने के लिए देशवासियों को हमेशा प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने में उनकी भूमिका सर्वोपरि रही। आदर्शवादी व्यक्तित्व के धनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.