महात्मा गांधी की यादों को आदित्य विक्रम ने रखा है संजोकर
रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता आंदोलन और महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को आज भी जायसवाल परिवार ने सहेजकर रखा है। इसी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वह विंटेज फोर्ड कार है, जिससे महात्मा गांधी वर्ष 1940 में रांची से रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन के लिए गए थे। परिवार के अनुसार, राय साहब लक्ष्मी नारायण जायसवाल और राम नारायण जायसवाल स्वयं इस कार को चलाकर महात्मा गांधी जी को रांची से रामगढ़ लेकर गए थे। जायसवाल परिवार के राय साहब लक्ष्मी नारायण ने यह फोर्ड कार मंगाई थी। गांधीजी ने रांची स्थित परिवार के आवास, जिसे आज 'बापू कुटीर' के नाम से जाना जाता है, से इसी कार में रामगढ़ की यात्रा की थी। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में असहयोग आंदोलन की ज्वाला जलाकर गए थे बापू परिवार की इस ऐतिहासिक धरोहर को आदित्य विक्रम जायसवाल आज भी पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.