चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा नगर परिषद द्वारा शहर के बीचों बीच स्थित चाईबासा गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा अधिष्ठापित कर उनके नाम पर मैदान का नामकरण किया गया था। वर्तमान में सौंदर्यीकरण के क्रम में गांधी जी की आदमकद प्रतिमा को बिना किसी आधिकारिक तथा सर्व साधारण सूचना के हटा दिया गया है। प्रतिमा को हटाया जाना शहर में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों ने विगत दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को इस मामले से अवगत कराया था। इसके बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को नगर परिषद, चाईबासा कार्यालय पहुंचकर नगर प्रबंधक संतोष बेदिया को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए गांधी मैदान महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा अध...