मुरादाबाद, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को नगर के कांग्रेस कार्यालय में हुई शोक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। नगर के बाज़ार गंज स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया । महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, उसके बाद दो मिनट का मौन रखा गया और उसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बताये गये अहिंसा के मार्ग पर चल कर आपसी भाई चारा कायम रख कर देश में अमन चैन कायम रखने का और देश की तरक्की में अपना पूर्ण रूप से तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। कांग्रेस नगराध्यक्ष शमीम चौधरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को ये स्पष्ट दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.