सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के साथ राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ.संदीप द्विवेदी समेत अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अब भी भ्रांतियां फैली हुई हैं, जबकि यह पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शरीर के किसी भी हिस्से में सुन्न दाग,...