देवघर, जनवरी 29 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। गांधी हेरिटेज के बैनर तले आगमी 30 व 31 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी और स्वराज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 30 जनवरी को सुबह 11 बजे स्थानीय गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे मंगलम रिसोर्ट परिसर बावनबीघा में चित्रकला प्रतियोगिता, सम्मान समारोह और देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। आगामी 31 जनवरी को संध्या 4 बजे से झारखंड में गांधी और स्वराज विषयक व्याख्यान का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए कुंदन कुमार भगत, प्रसाद चटर्जी, सीमांत, शमशेर आलम, मिनहाज रहीस समेत कई लोग जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...