बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया उपवास फोटो 30 शेखपुरा 02 - शहर के तीन मुहानी मोड़ पर उपवास कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेसी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की ओर से उपवास कार्यक्रम किया गया। शहर के तीनमुहानी मोड़ पर काग्रेसियों का जुटान हुआ और बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। इसके बाद कांग्रेस के लोगों ने दिनभर का उपवास किया। वक्ताओं ने कहा कि बापू के हत्यारों को गले लगाने वाले लोग आज देश में बांटने की राजनीति में लगे हुए हैं। देश में संप्रदायिकता की आग में झोंक कर जीत का परचम लहराया जा रहा है जो आगे जाकर विभाजनकारी बन सकता है। रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है और विकास की रफ्तार सुस्त होती जा रही है। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभात कु...