पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोकुल कृष्ण आश्रम कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज यह दिन हमें न केवल उनके बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि उनके आदर्शों, विचारों और सत्य की मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने बिना हथियार उठाऐ, अहिंसा की बल पर भारत को आजादी की राह दिखाई। सत्य से ही अस्थाई परिवर्तन संभव है। गांधी जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, किसनो और शोषित वर्ग के अधिकार के लिए समर्पित कर दिया। स्वदेशी, स्वावलंबन, छुआछूत के विरोध और सामाजिक समर सत्ता के लिए उनका संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.