देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी में दोनों के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष...